त्रिलोक कपूर के साथ महिला कमेटी। स्रोत : संगठन
- फोटो : संवाद
पालमपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र पालमपुर में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रंजना भट्ट की अध्यक्षता में चिट्टे को उखाड़ फेंकने के लिए चिट्टा निवारण समिति गठित की गई। इसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर विशेष रूप से मौजूद रहे। महिला मोर्चा मंडल महामंत्री लता ठाकुर ने बताया कि समिति में बिंद्राबन से सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार जल शक्ति विभाग कमला शर्मा, सेवानिवृत्त सुपरवाइजर आंगनबाड़ी कलुंड आशा शर्मा, भाजपा नेत्री मंगला चौधरी और लता ठाकुर सह संयोजक के रूप में काम करेंगी।
प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि आज पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के हर निगम वार्ड और पंचायत में चिट्टा पूरी तरह दस्तक दे चुका है। हर दिन पालमपुर क्षेत्र में चिट्टा के सप्लायर पकड़े जाना क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी चुनौती का विषय बन गया है। अध्यक्ष रंजना भट्ट अब 18 मार्च को हलके के पंचायती राज के जन प्रतिनिधियों और समाज के बुद्धिजीवियों की विशेष बैठक आयोजित करेंगी।