फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ड्रोन से होगी शहरी भूमि की मैपिंग, बनेंगे डिजिटल नक्शे, पालमपुर से होगी शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। ‘नक्शा’ परियोजना के तहत जिला कांगड़ा के शहरी क्षेत्रों की जमीन की ड्रोन से मैपिंग की जाएगी और डिजिटल नक्शे तैयार होंगे। इससे संपत्ति के सीमा विवादों में कमी आने के साथ ही विकास में सहायता मिलेगी। प्रारंभिक तौर पर कांगड़ा जिला के पालमपुर नगर निगम में शहरी भूमि रिकॉर्ड का आधुनिकीकरण का कार्य आरंभ होगा। यह जानकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार को एनआईसी के सभागार में पालमपुर और धर्मशाला के पार्षदों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहरी भूमि रिकॉर्ड्स के निर्माण की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो नागरिकों के संपत्ति अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। यह पहल संपत्ति से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने और भूमि रिकॉर्ड में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसका उद्देश्य शहरी भूमि रिकाॅर्ड के लिए एक सटीक और व्यापक भू-स्थानिक डाटाबेस तैयार करना है। यह कार्यक्रम हवाई और जमीनी सर्वेक्षणों को उन्नत जीआईएस तकनीक के साथ जुड़कर भूमि प्रशासन को बेहतर बनाएगा। इस प्रोग्राम का उद्देश्य शहरी भूमि रिकाॅर्ड के निर्माण और प्रबंधन में क्रांति लाना है। नक्शा कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं में शहरी क्षेत्रों के लिए भू-स्थानिक मैपिंग करना, आधुनिक भूमि सर्वेक्षण तकनीकों का प्रयोग करना है।
इससे अदालती मामलों, कानूनी दस्तावेजीकरण और ऐतिहासिक भूमि डाटा विश्लेषण में सहायता मिलेगी। नक्शा कार्यक्रम के तहत बुनियादी ढांचे के विकास और शहरी विस्तार में न्यूनतम देरी होगी, परिवहन योजना आवासीय परियोजनाओं और शहरी विकास में सहायता मिलेगी। आपदा प्रबंधन योजना को अधिक प्रभावी बनाएगा और सुलभ डिजिटल प्रणाली धोखाधड़ी पर अंकुश लगाएगी और शहरी भूमि प्रबंधन में जनता का विश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें