फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी हरिराम के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध : रोबिन

Mon, 10 Mar 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। मटौर में रविवार को चौधरी हरिराम की 126वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम के दौरान चौधरी फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष रोबिन चौधरी ने कहा कि चौधरी हरिराम का जीवन हमें समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए प्रेरित करता है। चौधरी फाउंडेशन उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

चौधरी हरिराम एक महान समाज सुधारक और जनसेवक थे। उन्होंने अपना जीवन समाज कल्याण के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि चौधरी फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। इस दौरान प्रदेश भर से चौधरी समुदाय के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने चौधरी हरिराम की जयंती पर प्रकाश डाला और श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में निशु मोंगरा, संजय चौधरी, रेखा चौधरी, वरिंदर चौधरी, बलबीर चौधरी, बलबीर जनकौर, मोहिंदर चौधरी, राजीव चौधरी और अमित बंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें