फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पवन चुने पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रैत के प्रधान

Mon, 10 Mar 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रैत ब्लॉक के प्रधान पद की जिम्मेवारी पवन धीमान को सौंपी गई है। घरोह में हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार को 17 मार्च मांगों को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया। इस दौरान चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलजीत राणा और उमेश नाग, महासचिव कुलदीप शर्मा को चुना है। एसोसिएशन में मुख्य संरक्षक कल्याण ठाकुर, प्रेम शर्मा, कुलदीप कटोच, अतिरिक्त महासचिव देश राज, मुख्य सलाहकार नरिंद्र, सुरेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष हरनारायण ठाकुर, उपाध्यक्ष कुमारी रमन बाला, प्रेम चंद, पवन चौधरी, सुशील शर्मा और सुरेश थारु को नियुक्त किया।
विज्ञापन

संगठन सचिव जोगिंद्र चौधरी, अनिल मेहरा, कुलदीप, लाल चंद, सतीश चौधरी, सलाहकार शिव कुमार मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, बलजीत सिंह, प्रेस सेक्रेटरी संजय शर्मा, लेखाकार वेद प्रकाश को चुना गया। इसके अलावा महिला विंग में रमन बाला को प्रधान, रंजना थापा और सुनीता मेहरा को उपाध्यक्ष चुना। रैत ब्लॉक की बैठक प्रधान पवन धीमान की अध्यक्षता में की गई। बैठक में राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2016 से संशोधित पेंशन की राशि पेंशनरों को देय करने की मांग की गई। साथ ही फरवरी महीने की पेंशन चार जिलों कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और मंडी में सात मार्च को देने पर निंदा की। सरकार को चेतावनी दी कि चारों जिलों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैये को न अपनाएं। उन्होंने पेंशनरों से अपील की कि सरकार के पास लंबित पड़ी मांगों को मनमाने बारे एकजुट होकर लड़ाई लड़ने को तैयार रहना होगा।
इस दौरान पेंशनरों की समस्याएं सुनीं। साथ ही सुरेश ठाकुर ने कहा कि संशोधित वित्तीय देनदारियों की अदायगी, लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और कम्युटेशन वर्ष 2016 से 2022 का भुगतान सरकार नहीं कर रही है, जिससे पेंशनरों में भारी रोष है। सरकार से मांग उठाई कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के संशोधित देय राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाए। पेंशनरों की देय राशि के भुगतान के लिए भी बजट में धन का प्रावधान कर उचित कदम उठाए जाए। इसके अलावा बैठक में अन्य मांगों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान मनमोहन पठानिया, सेठ राम, रविंद्र राणा, प्रदीप वालिया, साहब सिंह, देविंद्र कौशल, राजेश राणा, चंडी दत्त शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें