फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: व्यावसायिक सिलिंडर के दाम घटे, पर ग्राहकों को राहत की आस कम

Thu, 02 Jul 2026 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सोनू ठाकुर
विज्ञापन
धर्मशाला। व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती से कारोबारियों को कुछ राहत तो मिली है लेकिन लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन

धर्मशाला के कारोबारियों का कहना है कि यह राहत महज आंशिक है। महंगाई के दौर में खाद्य उत्पादों की कीमतों में कमी करना संभव नहीं है। सिलिंडर की कीमत करीब 2000 रुपये तक आती है तो ग्राहकों को खाद्य उत्पादों की कीमतों में राहत देने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन

नई दरों के अनुसार अब 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर 3060 रुपये में मिलेगा।
शहर के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, मिठाई और फास्ट फूड कारोबार से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि गैस सिलिंडर की कीमतों में यह कमी स्वागतयोग्य है लेकिन दो महीनों में सिलिंडर के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी, खाद्य तेल, मसाले, दूध, सब्जियों, बिजली और कर्मचारियों की बढ़ी लागत के मुकाबले यह राहत काफी नहीं है।

सोनू ठाकुर

सोनू ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें