फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कॉलेज छात्रा रहस्यमय हालात में लापता, अपहरण की आशंका

Wed, 05 Aug 2026 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने युवती के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की 20 वर्षीय बेटी पालमपुर कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह 27 जुलाई से अपनी नानी के घर दियोग्रां में रह रही थी और वहीं से प्रतिदिन कॉलेज आती-जाती थी। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे वह कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक नानी के घर वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने जब उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन स्विच ऑफ मिला। रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर तलाश करने के बाद भी जब छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस का रुख किया। परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा किया है या जबरन कहीं बंधक बनाकर रखा है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की टीम छात्रा की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें