नूरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सांसद डा. राजीव भारद्वाज की मौजूदगी में मांग पत्
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द पूरा करने और डिनोटिफाइड संस्थानों को बहाल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को एक मांग पत्र सौंपा गया।
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने रविवार को सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अगुवाई में सीएम को यह ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से निक्का ने सीएम से नूरपुर सरकारी डिग्री काॅलेज की नए अधूरे भवन का कार्य पूरा करवाने, मातृ-शिशु अस्पताल को शीघ्र जनता को सौंपने की मांग की।
इसके अलावा युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए नूरपुर के चौगान में अधूरे पड़े शॉपिंग काम्प्लैक्स को पूरा करने, जसूर में बनी नूरपुर ब्लाॅक की दुकानों के जल्द आवंटन करवाने की मांग रखी।
साथ ही उन्होंने नूरपुर की खज्जन पंचायत में अधूरे पुल को जल्द निर्माण करवाने, बरंडा के डिग्री काॅलेज और बिजली बोर्ड का सर्कल ऑफिस बहाल करने की मांग की। उन्होंने 16 संस्थानों को नोटिफाइड करने की मांग की। इसके अलावा नूरपुर को इंडस्ट्री क्षेत्र घोषित करने, नूरपुर में पुलिस लाइन बनाने सहित क्षेत्र के आधा दर्जन सड़कों के कार्य को लेकर ज्ञापन दिया।