फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूरपुर को 13.90 करोड़ की सौगात ढोल-नगाड़ों से सीएम का स्वागत

Mon, 20 Jan 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर में जिला फोरेंसिक इकाई भवन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू। - फोटो : भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय संपर्क मार्ग।
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिला के अपने शीतकालीन प्रवास के दौरान नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 13.90 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही 17.79 करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखीं।
विज्ञापन

इससे पहले नूरपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नूरपुर में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से जिला फोरेंसिक इकाई के नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही 8.68 करोड़ रुपये की लागत से बने दरड़ नाला-डमोह संपर्क मार्ग का दो पुलों सहित लोकार्पण किया।
करीब 2.84 करोड़ रुपये की लागत से बने खज्जन-हार सड़क मार्ग और 32.17 लाख रुपये की लागत से बने विद्युत उपमंडल गनोह के नए भवन का भी जनता को समर्पित किया। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने जाच्छ में 13.92 लाख रुपये से बनने वाले एसपी कार्यालय के प्रशासनिक भवन और लगभग 86.83 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गरेली खड्ड पुल और तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कंडवाल के नए भवन की आधारशिला रखीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी पठानिया, इंदौरा क्षेत्र के विधायक मालेंद्र राजन, जिला उपायुक्त हेमराज बैरवा, जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रतन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
नूरपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक अजय महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर के समक्ष नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल के अधूरे कार्य को पूरा करने, आर्य डिग्री काॅलेज के नए भवन का निर्माण कार्य पूरा करने, नूरपुर के अटल इंडोर स्टेडियम से सटे शापिंग कांप्लेक्स और सिंथेटिक ट्रैक के कार्य को पूरा करने, नूरपुर शहर में पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए वार्ड चार में पार्किंग स्थल विकसित करने की मांग उठाई। इसके साथ ही शहर के वार्ड नौ में भूस्खलन प्रभावित परिवारों के पुर्नवास का मसला भी उठाया।

नूरपुर में जिला फोरेंसिक इकाई भवन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू।- फोटो : भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय संपर्क मार्ग।

नूरपुर में जिला फोरेंसिक इकाई भवन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू।- फोटो : भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय संपर्क मार्ग।

नूरपुर में जिला फोरेंसिक इकाई भवन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू।- फोटो : भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय संपर्क मार्ग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें