धर्मशाला-मैक्लोडगंज सड़क के कैंट क्षेत्र में सड़क किनारे बंद पड़ी नालियों की सफाई करती विभागीय
- फोटो : नई सराय चौकी क्षेत्र में शहबाजपुर चौराहे पर सोमवार की देर रात बिजली ना आने को लेकर प्रदर्शन करते लोग. संवाद
धर्मशाला। चैतड़ू से धर्मशाला और धर्मशाला से मैक्लोडगंज सड़क किनारे बंद पड़ी निकासी नालियों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हरकत में आया है। अमर उजाला ने 19 जून के अंक में ''बंद पड़ी नालियां, सड़कों तक फैली झाड़ियां'' शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर समस्या को उठाया था। 27 जून से नालियों की सफाई और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।
यह मार्ग पहले लोक निर्माण विभाग (एनएच विंग) के अधीन था जिसे हाल ही में एनएचएआई को सौंपा गया है। एनएचएआई ने मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था सुधारने को प्राथमिकता देते हुए बंद नालियों को खोलने का अभियान शुरू किया है। विभाग का मानना है कि समय रहते नालियों की सफाई होने से बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव नहीं होगा और सड़क को नुकसान से भी बचाया जा सकेगा।
चैतड़ू से धर्मशाला तक सड़क किनारे बनी नालियों की सफाई और मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। धर्मशाला से मैक्लोडगंज तक के हिस्से में बंद नालियों को खोलने का कार्य जारी है। मानसून शुरू होने से पहले पूरे मार्ग की जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी ताकि बारिश के दौरान यातायात सुचारू रहे और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। -अंकित गिल, साइट इंजीनियर, एनएचएआई