फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शीतकालीन सत्र के लिए रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाया शहर

Mon, 16 Nov 2026 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। तपोवन विधानसभा परिसर में सोमवार से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के लिए धर्मशाला पूरी तरह तैयार हो गया है। सरकार के स्वागत में शहर को सजाया गया है।
विज्ञापन

सरकारी भवन रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहे हैं, जबकि प्रमुख स्थानों पर स्वागत द्वार और होर्डिंग लगाए गए हैं। सड़कों की मरम्मत और साफ-सफाई के साथ प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

21 नवंबर तक चलने वाले छह दिवसीय सत्र के दौरान सरकार धर्मशाला से चलेगी। मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के आगमन को लेकर विभिन्न विभागों ने व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। वहीं, तपोवन पहुंचने वाले फरियादियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य और परिवहन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

सत्र के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टरों की टीम के साथ दो एंबुलेंस तैनात रहेंगी। इनमें एक विधानसभा परिसर और दूसरी जोरावर स्टेडियम में उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला और टांडा मेडिकल कॉलेज में विशेष वार्ड की व्यवस्था की गई है।
एचआरटीसी की ओर से जोरावर स्टेडियम से विधानसभा परिसर के गेट तक दो शटल बसें चलाई जाएंगी। सुबह से शाम तक ये बसें फरियादियों को लाने और वापस स्टेडियम पहुंचाने की सुविधा देंगी। इससे दूरदराज से आने वाले लोगों को विधानसभा परिसर तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें