फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तमिलनाडु सरकार के खिलाफ टांडा में सीटू ने किया प्रदर्शन

Wed, 09 Oct 2024 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। मेडिकल कॉलेज टांडा के कर्मचारियों ने कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर मंगलवार को तमिलनाडु में मोबाइल बनाने वाली कंपनी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके सटालिन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कांगड़ा जिला सीटू अध्यक्ष केवल कुमार ने बताया कि पिछले काफी समय से कंपनी में काम कर रहे 1750 कर्मचारियों और मजदूर को तंग किया जा रहा था। उनका वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा था और न ही छुट्टियां दी जा रही थीं। इसके अलावा कर्मचारियों से 12-12 घंटे काम लिया जा रहा था, परंतु वेतनमान आठ घंटे का ही दिया जा रहा है। इसके अलावा अतिरिक्त काम का वेतन भी कंपनी नहीं दे रही थी।
विज्ञापन

जबकि श्रम कानूनों के अनुसार ओवरटाइम का वेतन दोगुना देना होता है। बार-बार कंपनी प्रबंधन की ओर से नौकरी से निकाल देने की धमकी भी दी जा रही है। इस बारे में जब मजदूरों और कर्मचारियों ने अपनी आवाज उठाई तो कंपनी प्रबंधन ने 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया और गिरफ्तार करवा दिया। इस समय 1150 कर्मचारियों और मजदूर पिछले एक महीने से अपनी मांगों और गिरफ्तार साथियों की नौकरी की बहाली को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज का यह प्रदर्शन कंपनी के इन मजदूरों के साथ एकजुटता के लिए किया गया। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को टांडा मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने भी कंपनी के मजदूरों के साथ एकजुटता दिखाते हुए मुख्य गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों के साथ न्याय करने और उन्हें तत्काल वापस करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर जल्दी ही मजदूरों और कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना तो नियमित आंदोलन जिला कांगड़ा में भी किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और तमिलनाडु सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें