फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते कांगड़ा में पहुंच रहा चिट्टा

Sun, 02 Mar 2025 09:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पाकिस्तान से चिट्टा (हेरोइन) की खेप पहुंचाई जा रही है। पहले यह नशा नाइजीरियन तस्करों के जरिए दिल्ली से कांगड़ा पहुंचता था। मगर अब पाकिस्तान से पंजाब होते हुए हिमाचल में चिट्टा की तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन

पंजाब के तस्कर पाकिस्तान से आने वाले चिट्टा को हिमाचल में पहुंचाने के लिए गिरोह चला रहे हैं। धर्मशाला, पालमपुर सहित अन्य क्षेत्रों में हाल ही में पकड़े गए आरोपियों में कई पंजाब से संबंध रखते हैं। हाल ही में चिट्टा तस्करी के मामलों की जांच में इसका खुलासा हुआ है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान से पंजाब पहुंचने के बाद कांगड़ा में इसकी कीमत तीन से चार गुना तक बढ़ जाती है। कम समय में अधिक पैसा कमाने की लालसा में कई लोग इस अवैध धंधे में शामिल हो रहे हैं। तस्कर युवाओं को पेडलर बनाकर चिट्टा बेचने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से पकड़े गए मामलों में यह भी सामने आया है कि जिला में चिट्टा बेचने वाले कुछ तस्कर पंजाब में ही जाकर इसे ला रहे हैं। गौर है कि इस वर्ष से पुलिस ने चिट्टा के मामलों पर सख्ती की है। इससे नशा तस्करों पर शिकंजा कसा है। पिछले दो महीनों में ही करीब 30 मामले दर्ज किए गए। इसमें कांगड़ा के अलावा 12 आरोपी पंजाब से गिरफ्तार किए गए हैं।
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पहले नाइजीरियन तस्कर दिल्ली के रास्ते चिट्टा हिमाचल लाते थे, लेकिन अब यह नेटवर्क बदल गया है। अब पाकिस्तान से पंजाब होते हुए जिला में नशा पहुंचाया जा रहा है। तस्करों पर संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के इस बढ़ते नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें