फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चिट्टा मुक्त, नशा मुक्त नूरपुर अभियान शुरू, 60 दिन चलेगा

Mon, 21 Sep 2026 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर अभियान का रविवार को पंजाहड़ा पंचायत से विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत अगले 60 दिनों तक क्षेत्र में व्यापक स्तर पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर शिक्षा, खेल, रोजगार और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई किसी एक व्यक्ति या संस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर आगे आना होगा।
उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने और सुरक्षित रखने के लिए परिवार, समाज और संस्थाओं के साझे प्रयासों की सख्त दरकार है। अभियान का मुख्य मकसद सामाजिक भागीदारी को मजबूत करना है। घर-घर संपर्क के दौरान परिवारों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें नशे के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने जोर दिया कि परिवार और समाज मिलकर काम करें तो एक स्वस्थ वातावरण तैयार किया जा सकता है। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह पठानिया, सुमन बाला, नीरजा देवी, जोगिंद्र पठानिया, प्रेम शर्मा और शुभम पाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें