डमटाल(कांगडा)। पुलिस जिला नूरपुर की ओर से नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस थाना डमटाल के अधीन छन्नी में पुलिस ने चिट्टा और नकदी बरामद की है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि छन्नी निवासी पुरुषोत्तम लाल उर्फ टोना के घर में पुलिस ने शनिवार को दबिश दी थी।
इस दौरान आरोपी के घर से तलाशी के दौरान 15.19 ग्राम चिट्टा और 24,700 रुपये बरामद किए। इस मामले में आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ डमटाल पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रह है।