इंदौरा (कांगड़ा)। आंगनबाड़ी केंद्र चुहड़पुर अपरला में शनिवार को बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों और उनकी माताओं को पौष्टिक आहार, संतुलित खानपान और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में आशा वर्कर सृष्टा देवी ने बाल दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार जरूरी है। उन्होंने माताओं को बच्चों के भोजन में हरी सब्जियां, फल और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करने की सलाह दी।
इस अवसर पर बच्चों को हेल्दी भोजन, फल और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में पहुंची माताओं को बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता और संतुलित खानपान की आदतें विकसित करने के प्रति भी जागरूक किया गया। संवाद