फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूटकेस वाले आरोपों पर जनता को जवाब दें मुख्यमंत्री : जयराम

Thu, 09 Jul 2026 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को चुनरी भेंट करते पुजारी। -स्रोत : जागर
विज्ञापन
धर्मशाला/चामुंडा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अपनी ही पार्टी के नेता द्वारा लगाए गए सूटकेस संबंधी आरोपों पर प्रदेश की जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। यह आरोप भाजपा का नहीं, बल्कि कांग्रेस के ही एक वरिष्ठ पदाधिकारी का है।
विज्ञापन

डाढ़ (चामुंडा) में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के दौरान पत्रकारों से बातचीत में जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री अन्य मुद्दों पर ध्यान भटकाने के बजाय इन आरोपों का सीधा जवाब दें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पहले भगवान श्रीराम और सनातन का विरोध करती रही और अब राजनीतिक लाभ के लिए मंदिरों का रुख कर रही है। वर्तमान सरकार ने भाजपा शासनकाल में कांगड़ा के लिए शुरू की गई कई विकास परियोजनाओं को रोकने का काम किया है।
नेता प्रतिपक्ष ने बिलासपुर में दिनदहाड़े हुई हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। सरकार अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय मीडिया और विपक्ष पर दबाव बनाने में लगी है। इससे पहले उन्होंने धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर, उप-महापौर और पार्षदों को बधाई दी। प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा और राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने चामुंडा धाम में नवाया शीश
इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और मां चामुंडा के चरणों में शीश नवाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के मुख्य पुजारी ओम व्यास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करवाई और उन्हें माता की पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ नगरोटा बगवां के पूर्व विधायक अरुण कुमार कुक्का, मुनीष सूद सहित कई गणमान्य लोग और समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें