फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मिस टीन दिवा इंडिया के टॉप-30 में पहुंचीं वंशिका

Thu, 09 Jul 2026 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बैजनाथ की बेटी वंशिका राणा
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ के पंतेहड़ (पपरोला) की बेटी वंशिका राणा का चयन देश की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सौंदर्य और व्यक्तित्व प्रतियोगिता मिस टीन दिवा इंडिया 2026 के टॉप-30 फाइनलिस्ट में हुआ है। वह इस राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान के जयपुर शहर में किया जा रहा है, जहां अलग-अलग राउंड 11 से 18 जुलाई तक चलेंगे। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले और अवार्ड समारोह 19 जुलाई को आयोजित होगा, जिसमें विजेताओं की घोषणा की जाएगी। जयपुर में होने वाले अगले दौर में वंशिका का मुकाबला देश के विभिन्न राज्यों से आईं प्रतिभागियों के साथ होगा, जहां जूरी मेंबर्स उनके गुणों और व्यक्तित्व को परखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें