फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मुख्यमंत्री ने लुथान में सुख आश्रय परिसर के निर्माण का लिया जायजा

Sat, 14 Mar 2026 08:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सुख आश्रय परिसर का निरीक्षण करते सीएम सुखविंद्र स
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सुख आश्रय परिसर का औचक निरीक्षण किया। लगभग 92.33 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का उद्देश्य बेसहारा और जरूरतमंद वर्गों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने निर्माण स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से समझौता किए बिना इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सुख आश्रय योजना के तहत यह परिसर ऐसे लोगों के लिए एक सुरक्षित और गरिमापूर्ण निवास स्थान बनेगा।इस अवसर पर स्थानीय विधायक संजय रतन भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें