फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा भंगाल में लोगों को मुख्यमंत्री ने थमाया वादों का झुनझुना : मुल्खराज

Tue, 30 Jun 2026 08:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी ने मुख्यमंत्री के बड़ा भंगाल दौरे को फ्लॉप करार दिया है। सोमवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से बड़ा भंगाल पहुंचे और वहां नाच-गान व कार्यक्रमों में तो शामिल हुए, लेकिन स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं की। लोगों को केवल झूठे वादों का झुनझुना थमाकर वापस लौट गए हैं।
विज्ञापन

प्रेमी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की गारंटी दी थी जो आज तक पूरी नहीं हुई। अब बड़ा भंगाल में कुछ महिलाओं के बीच फिर से इसी योजना की घोषणा कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि बड़ा भंगाल में सौर ऊर्जा से बिजली की व्यवस्था भाजपा कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करवाई थी। आपदा के समय भी भाजपा सरकार ने स्वयं दौरा कर जिला प्रशासन के सहयोग से 88 हेलीकॉप्टर उड़ानों के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाई थी।
पूर्व विधायक ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री को वास्तव में क्षेत्र के लोगों की चिंता होती, तो वे किसानों की उपज को मंडियों तक पहुंचाने की कोई स्थायी व्यवस्था करते। उन्होंने छोटा भंगाल क्षेत्र में भी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग की। प्रेमी ने दोटूक कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास था और पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें