शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के चंबी मैदान में सुक्खू सरकार द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं को बड़ी उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री अपनी किसी गारंटी पर मुहर लगाएंगे। लेकिन कार्यक्रम में ऐसी कोई घोषणा न होने पर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा।
भाजपा नेता कमल शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार दो वर्षों से महिलाओं को केवल आश्वासन देकर ठग रही है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आंगनबाड़ी व आशा वर्कर सहित सरकारी कर्मचारी महिलाओं को ही बुलाया गया, जबकि आम महिलाओं को इससे कोई लाभ नहीं मिला। उन्होंने सरकार की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की हालत लगातार खराब हो रही है, और जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। संवाद