फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने 1989 के शहीदों को किया याद

Sun, 09 Mar 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के धर्म और संस्कृति विभाग ने 1989 में चीनी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले तिब्बती आंदोलनकारियों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए एक घंटे की प्रार्थना सभा आयोजित की। इस अवसर पर तिब्बती राष्ट्रीय विद्रोह दिवस की 29वीं वर्षगांठ भी मनाई गई।
विज्ञापन

1989 में हजारों तिब्बती ल्हासा की सड़कों पर उतरे थे और चीनी सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। जवाबी कार्रवाई में चीनी अधिकारियों ने मार्शल लॉ लागू कर दिया और प्रदर्शनकारियों पर गोलियां बरसाईं, जिसमें सैकड़ों तिब्बती मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इस प्रार्थना सभा के माध्यम से तिब्बती प्रशासन ने उन शहीदों को याद किया, जिन्होंने अपने अधिकारों और तिब्बती स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें