बज्रेश्वरी मंदिर में मुख्य न्यायाधीश का स्वागत करते एसडीएम इशांत जसवाल और अन्य। -संवाद
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजीव शकधर ने शनिवार को कांगड़ा स्थित माता बज्रेश्वरी देवी के मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और पूजा-अर्चना की। इस दौरान एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल, मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी, ट्रस्ट सदस्य अशोक हिमाचली और वरिष्ठ पुजारी उमेश शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने न्यायाधीश का स्वागत कर उन्हें माता की चुनरी और तस्वीर भेंट की गई।
वहीं, प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी अपनी धर्मपत्नी सहित माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। उनका एसडीएम कांगड़ा, मंदिर अधिकारी, ट्रस्ट सदस्यों और अन्यों ने मंदिर स्वागत किया। मुख्य सचिव ने मंदिर परिसर में रंग-बिरंगे फूलों से की गई सजावट की सराहना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में माता के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। संवाद