फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भरभराकर गिरी सीएचसी तियारा की दीवार, खतरे में अस्पताल का भवन

Mon, 14 Sep 2026 08:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सीएचसी तियारी में बारिश के चलते गिरी अस्पताल की पिछली दीवार। जागरूक पाठक
विज्ञापन
धर्मशाला। भारी बारिश के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तियारा के भवन की पिछली दीवार शनिवार को भरभराकर ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा नुकसान टल गया है। हालांकि, दीवार गिरने से अस्पताल भवन की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

सीएचसी तियारा वर्ष 1980 से क्षेत्र की करीब एक दर्जन पंचायतों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन भवन लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रहा है। भवन की छत का एक हिस्सा पहले से ही क्षतिग्रस्त है, जिससे बरसात के दिनों में रिसाव की समस्या बनी रहती है। अब दीवार ढहने से पूरे ढांचे पर जोखिम बढ़ गया है।
स्थानीय निवासी जर्म सिंह, उद्यो राम, उत्तम सिंह, दुनी चंद, हीरू राम और त्रिलोक चंद ने कहा कि भवन की जर्जर हालत मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए खतरा बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि किसी बड़े हादसे से पहले क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त किया जाए। उधर, पीडब्ल्यूडी की टीम ने मौके का निरीक्षण कर लिया है।
विज्ञापन


शनिवार शाम को बारिश के दौरान दीवार गिरने की सूचना मिली थी। लोक निर्माण विभाग को सूचित कर मौके का निरीक्षण करवा लिया गया है और संबंधित हिस्से से जरूरी सामान हटवा दिया गया है। इसे जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। वहीं, छत की मरम्मत के लिए करीब 15 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। -डॉ. विक्रम कटोच, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कांगड़ा

सीएचसी तियारी में बारिश के चलते गिरी अस्पताल की पिछली दीवार। जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें