फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चार्जिंग स्टेशन दो साल से बने शोपीस, इलेक्ट्रिक वाहन मालिक झेल रहे परेशानी

Wed, 15 Jan 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। शहर में दो साल पहले इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन तो स्थापित कर दिए गए हैं, लेकिन ये अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं। यह स्थिति खासकर उन पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए समस्या बन गई है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। वे इन चार्जिंग प्वाइंट्स की कमी के कारण परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की योजना के तहत धर्मशाला में 10 चार्जिंग प्वाइंट्स स्थापित करने का कार्य राजस्थान की एक कंपनी को सौंपा था। दो साल पहले इन चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण तो पूरा हो गया, लेकिन बिजली कनेक्शन के लिए 70 लाख रुपये का डिमांड नोटिस जारी होने के बाद भी कंपनी ने राशि का भुगतान नहीं किया है, जिस कारण चार्जिंग स्टेशन अब तक चालू नहीं हो सके हैं।
नगर निगम धर्मशाला ने मैक्लोडगंज, भागसूनाग, क्रिकेट स्टेडियम के पास, सकोह और दाड़ी सहित 10 स्थानों पर इन चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए जमीन प्रदान की थी। बिजली बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक डिमांड नोटिस की राशि जमा होने के बाद ही कनेक्शन दिए जाएंगे और इसके बाद चार्जिंग स्टेशन चालू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन



धर्मशाला शहर में ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन के लिए बिजली का कनेक्शन के लिए 70 लाख रुपये का डिमांड नोटिस दिया गया था, लेकिन डिमांड नोटिस की पेमेंट न होने के चलते ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन के लिए बिजली कनेक्शन नहीं दिया है। कार्यालय में डिमांड नोटिस जमा करवाते ही ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन में बिजली कनेक्शन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

विकास ठाकुर, अधिशासी अभियंता, बिजली बोर्ड मंडल धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें