फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र जल्द लौटाए एनपीएस का पैसा प्रदेश सरकार जारी करे डीए : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने केंद्र सरकार से कर्मचारियों के एनपीएस का पैसा राज्य सरकार को वापस लौटाने की पुरजोर मांग की है। संघ के राज्य प्रधान अजय नेगी और प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने कहा कि यदि पैसा लौटाने के नियम कठोर हैं तो उनमें तत्काल संशोधन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

राजन शर्मा ने कहा कि वर्तमान में कर्मचारियों को अपना ही पैसा निकालने में भारी असुविधा हो रही है। निकासी के नियम इतने सख्त हैं कि जरूरत के समय भी कर्मचारी अपनी जमा राशि का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने केंद्र की नीतियों को ओल्ड पेंशन विरोधी करार दिया।
संघ ने प्रदेश सरकार से भी आग्रह किया है कि कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित डीए का भुगतान शीघ्र किया जाए। स्कूल प्रिंसिपलों की पदोन्नति सूची जल्द जारी की जाए। संघ ने अपनी मांगों का विस्तृत एजेंडा तैयार कर लिया है। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशक से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें