फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चिकित्सकों के लिए बनने वाले आवासीय भवन के स्थान पर बनाया जाएगा सीसीयू

Sat, 02 Nov 2024 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार की ओर से जिला कांगड़ा के देहरा में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) सिविल अस्पताल के साथ ही बनेगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने जगह चिह्नित कर ली है। क्रिटिकल केयर यूनिट सिविल अस्पताल देहरा के पुराने भवन की पिछली तरफ बनेगा। इस क्रिटिकल केयर यूनिट को केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बजट मुहैया कराया जाएगा। क्रिटिकल केयर यूनिट भवन का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग करेगा। इसके साथ ही एक बदलाव और भी हुआ है। देहरा के चिकित्सकों के लिए बनने वाले आवासीय भवन अब अस्पताल परिसर में नहीं बनेगा। इसके लिए अस्पताल के निकट भूमि तलाशी जा रही है।
विज्ञापन


इसके स्थान पर सीसीयू का भवन बनाया जाएगा। सीसीयू का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी को मिलने के बाद संबंधित विभाग ने जरूरी औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार लोनिवि ने सीसीयू भवन के नक्शा बनाने के लिए वास्तुकार को लिखा है। अस्पताल प्रशासन की जरूरतों और उपलब्ध भूमि के आधार पर ही वास्तुकार नक्शा तैयार किया जा रहा है। क्योंकि सीसीयू के निर्माण से अस्पताल में डॉक्टरों के साथ साथ दूसरे स्टाफ में भी बढ़ोतरी होगी। एक आधुनिक अस्पताल की जरूरतों को सामने रखकर ही नक्शा तैयार होगा। सिविल अस्पताल देहरा परिसर में सीसीयू भवन के निर्माण के बाद अस्पताल के पुराने और जर्जर हो रहे भवन को ढहा दिया जाएगा।
सीसीयू भवन का निर्माण कार्य अब लोक निर्माण विभाग करेगा। सीसीयू के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. संजय बजाज, बीएमओ, देहरा
ये मिलेंगी सुविधाएं

सीसी यूनिट में विभिन्न रोगों से संबंधित आईसीयू का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा इन रोगों से संबंधित एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) और ऑपरेशन थियेटर आदि का निर्माण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार शुरुआत में क्रिटिकल केयर यूनिट में 50 बिस्तर की सुविधा होगी। क्रिटिकल केयर सेंटर में सभी गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधाएं मिलेंगी। जिसमें हृदय रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग समेत अन्य तमाम बीमारियों के इलाज के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण होंगे। इसके अलावा महामारी से निपटने और सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को भी आपात स्थिति में एक ही जगह सभी इलाज की सुविधाएं मिलेंगी। सेंटर में डायलिसिस, ऑक्सीजन, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड समेत अन्य सभी प्रकार की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें