फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ने नौवीं में नया विषय शामिल कर बच्चों पर बढ़ा बोझ : डॉ. गुलशन

Wed, 20 May 2026 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल एलाइंस (निसा) के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव और गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां के प्रबंध निदेशक डॉ. गुलशन कुमार ने सीबीएसई द्वारा नौवीं कक्षा में नया विषय जोड़ने पर आपत्ति जताई है। मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सीबीएसई ने नौवीं कक्षा में एक और लोकल भाषा का विषय जोड़कर बच्चों पर मानसिक बोझ बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

डॉ. गुलशन कुमार ने गुणात्मक शिक्षा (क्वालिटी एजुकेशन) पर जोर देते हुए सरकार, सीबीएसई और शिक्षा निदेशालय को कुछ सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में स्थानीय भाषा का अतिरिक्त विषय थोपने के बजाय जेईई और आईआईटी की तैयारी में मददगार साबित होने वाले कौशल विकास विषयों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। स्कूलों में पहले से ही एआई जैसा कौशल विकास विषय पढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने शिक्षा विभाग और सीबीएसई से इस फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है, ताकि छात्र तनावमुक्त होकर पढ़ सकें और पहले की भांति कौशल विकास सहित केवल छह विषय ही पाठ्यक्रम में जारी रखे जाएं। इस मौके पर उनके साथ प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें