फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डूहकी गांव में पेयजल संकट, लोगों ने दी धरने की चेतावनी

Wed, 20 May 2026 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। भीषण गर्मी के बीच डूहकी गांव के ग्रामीणों और पुलिस मैदान में तैनात सैकड़ों जवानों के लिए पीने के पानी का संकट गहरा गया है। बीते एक सप्ताह से चल रही इस किल्लत के कारण गांव के करीब 57 परिवारों और देश-प्रदेश की सेवा में जुटे पुलिस जवानों के परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सही चल रही थी, लेकिन तीन दिन पहले सुलह के जेई (जिन्हें यहां का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है) ने नया फरमान जारी कर दिया। इसके तहत गांव को दो दिन में केवल एक बार, वह भी सिर्फ एक घंटे पानी देने का नियम बना दिया गया, जिससे हाहाकार मच गया।
गांव का एकमात्र प्राकृतिक जल स्रोत भी सूखने की कगार पर है। इससे लोग तीन किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। परेशान ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो वे डरोह स्थित एसडीओ कार्यालय के बाहर परिवार सहित धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


पालमपुर से आने वाली मुख्य जल सप्लाई ठप होने के कारण बीते एक सप्ताह से यह समस्या चल रही थी। बीते कल ही उस तकनीकी खराबी को ठीक कर दिया गया है। अब यह पेयजल संकट दूर हो जाएगा और ग्रामीणों व पुलिस जवानों को दिन में दो बार पानी की आपूर्ति की जाएगी। -रजत राणा, अतिरिक्त कार्यभार जेई, सुलह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें