फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कार रैली निकालकर दिया मतदान का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। स्वीप कार्यक्रम के तहत आम जनता को मतदान का महत्व बताने और 1 जून को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए धर्मशाला से चामुंडा तक कार रैली निकाली गई। एसडीएम संजीव कुमार भोट ने धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय परिसर में कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीएम संजीव भोट ने कहा कि सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है और धर्मशाला विस उपचुनाव में मत प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए स्वीप अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन


सभी नागरिकों को मतदान अवश्य करना चाहिए, लोकतंत्र में मतदान ही आम जनमानस की ताकत है इस ताकत का सही इस्तेमाल कर हम अपने देश तथा समाज का विकास सुनिश्चित कर सकते हैं। 1 जून को मतदान वाले दिन अपने अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें। इस अवसर पर तहसीलदार गिरिराज सहित विभिन्न एसडीएम कार्यालय, स्कूल के प्राध्यापकों और निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें