पालमपुर (कांगड़ा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर इकाई ने अपनी मांगों को लेकर कुलपति डाॅ. डीके वत्स को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें परिषद के सदस्यों ने साफ कह दिया है कि पांच दिन के अंदर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विवि के अंदर छात्र उग्र आंदोलन छेड़ देंगे।
उन्होंने अपनी कई समस्याओं को लेकर कुलपति को अवगत करवाया है। एबीवीपी कृषि विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष अभय वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में खस्ता हालत सड़कों की मरम्मत करवाई जाए, नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाई जाएं। परीक्षा परिणाम एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार घोषित किए जाएं। उन्होंने इन मांगों के अलावा कई मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है।