धर्मशाला। कोतवाली बाजार में एक रेस्तरां के पास कार दुकानों के बीच बने गेट से टकरा गई। हादसे में गेट क्षतिग्रस्त हो गया और कार को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
एसपी कांगड़ा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना 8 नवंबर की है। कार चालक अंकुश ठाकुर निवासी करोती, डाकघर किलाड़, तहसील पांगी, जिला चंबा ने वाहन से दुकानों के बीच बने गेट को टक्कर मार दी।