फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डी फार्मेसी पास अभ्यर्थियों को अब ऑनलाइन मिलेगा एनओसी

Sat, 26 Sep 2026 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। तकनीकी शिक्षा बोर्ड डी फार्मेसी (डिप्लोमा इन फार्मेसी) करने वाले विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देने जा रहा है। अब अभ्यर्थियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) हासिल करने के लिए धर्मशाला के दाड़ी स्थित तकनीकी शिक्षा बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड प्रबंधन पूरी एनओसी प्रक्रिया को डिजिटल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाने की ठोस तैयारी कर रहा है। इससे राज्य के कोने-कोने से फार्मेसी डिप्लोमा करने वाले सैकड़ों छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान व्यवस्था के तहत एनओसी हासिल करने के लिए अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से दाड़ी स्थित बोर्ड कार्यालय पहुंचकर कागजी आवेदन जमा करवाना पड़ता है।
इस ऑफलाइन प्रक्रिया के कारण दूरदराज क्षेत्रों के छात्रों का काफी समय और धन खर्च होता है। नई व्यवस्था प्रभावी होने के बाद अभ्यर्थी घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से अपने कंप्यूटर या मोबाइल से पूरी आवेदन प्रक्रिया को आसानी से पूरा कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी तीन माह की अस्पताल ट्रेनिंग से संबंधित निर्धारित फॉर्म और प्रमाणपत्र भी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन

अस्पताल में व्यावहारिक प्रशिक्षण पूर्ण करने से जुड़े यह दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया का सबसे मुख्य और अनिवार्य हिस्सा रहेंगे। प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज जमा करवाने के लिए कार्यालय आने की बिल्कुल जरूरत नहीं होगी। दस्तावेजों के ऑनलाइन सत्यापन के उपरांत बोर्ड अभ्यर्थियों को ई-मेल अथवा अन्य डिजिटल माध्यमों से एनओसी उपलब्ध करवाएगा।

प्रदेश भर से डी फार्मेसी करने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से दी जाने वाली एनओसी को जल्द ही ऑनलाइन उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए बोर्ड प्रबंधन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। -रविंद्र शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें