फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने गुमराह की जनता, वोट चोरी के बूते सत्ता में आई : नेगी

Sat, 26 Sep 2026 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसने जनता को भ्रमित कर सत्ता हासिल की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पुरानी योजनाओं के नाम बदलकर लोगों को गुमराह कर रही है। नेगी ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारियों के लिए अभी से मैदान में जुटने का आह्वान किया। राजस्व मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार से सवाल पूछना विपक्ष का अधिकार है और केवल सवाल करने पर एफआईआर नहीं होती। लेकिन यदि आचरण कानून की सीमा पार करता है या व्यक्तिगत अपमानजनक व्यवहार किया जाता है, तो कानूनी कार्रवाई तय है।
उन्होंने भाजपा के रवैये को उल्टा चोर कोतवाल को डांटे जैसा बताया और दावा किया कि प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी कल रात ही नूरपुर पहुंच गए थे और पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ठहरे थे। सोमवार सुबह चंबा रवाना होने से पहले विश्राम गृह में पूर्व विधायक अजय महाजन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की और शॉल व टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान जगत सिंह नेगी ने चंबा रुमाल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित दिनेश कुमारी को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें