फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मैट्रिक स्पेशल इम्प्रूवमेंट परीक्षा के अभ्यर्थी एक माह में जमा करवाएं मूल प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर-2025 में आयोजित एसओएस मैट्रिक स्पेशल इम्प्रूवमेंट परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि इस परीक्षा में सम्मिलित होकर अपने कुल अंकों में सुधार करने वाले अभ्यर्थी एक माह के भीतर अपना पुराना मूल मैट्रिक प्रमाण पत्र संबंधित एसओएस अध्ययन केंद्र में अनिवार्य रूप से जमा करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड के नियमों के अनुसार, स्पेशल इम्प्रूवमेंट का नया और संशोधित प्रमाण पत्र तभी जारी किया जाएगा, जब अभ्यर्थी अपना पुराना मूल प्रमाण पत्र विभाग को सौंप देंगे। जिन अभ्यर्थियों ने अंकों में सुधार तो कर लिया है, लेकिन अभी तक अपना पुराना सर्टिफिकेट जमा नहीं करवाया है, उन्हें तय समय सीमा यानी एक महीने के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी, अन्यथा उनका नया रिजल्ट रुक सकता है।
शिक्षा बोर्ड ने सभी संबंधित एसओएस अध्ययन केंद्रों को भी निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा है कि केंद्र प्रभारियों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे अभ्यर्थियों से प्राप्त होने वाले सभी पुराने मूल प्रमाण पत्रों को एकत्रित करें और उन्हें एक साथ शिक्षा बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला को तत्काल प्रेषित करना सुनिश्चित करें, ताकि नए प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में देरी न हो। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें