फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर पुलिस सख्त, एक हफ्ते में 878 चालान

Tue, 26 May 2026 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जिला देहरा पुलिस ने सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस ने 18 से 24 मई तक एक विशेष ट्रैफिक अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने कुल 878 वाहनों के चालान काटकर 1,59,300 रुपये का नकद जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस बार नियम तोड़ने वालों को पकड़ने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया गया। अभियान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से 395 वाहन चालकों के मौके पर चालान किए गए। इसके अलावा सड़कों पर लगे आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के हाईटेक कैमरों की मदद से नेहरनपुखर क्षेत्र में 434 और ज्वालाजी क्षेत्र में 49 वाहनों के ऑनलाइन चालान काटे गए।
एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे सफर के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं, ओवर स्पीडिंग (तेज रफ्तार) से बचें और सुरक्षित सफर के लिए यातायात संकेतों का पूरी तरह पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों पर आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें