फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती का परिणाम घोषित, 36 अभ्यर्थी पास

Sun, 24 Feb 2019 11:20 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में भर्ती सोल्जर क्लर्क एसकेटी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया है। भर्ती की लिखित परीक्षा 27 जनवरी को कृषि विवि पालमपुर में हुई थी। इसमें 36 अभ्यर्थी पास हुए हैं। सेना भर्ती निदेशक पालमपुर कर्नल रामा कृष्णन ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में पास हुए युवाओं को 26 फरवरी को अपने कागजात लेकर आना होगा।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा में भर्ती हुए युवा एएमबी/पीएएल/सीएल/27011 9/47003, 47011, 47017, 47020, 47022, 47025, 47031, 47037, 47038, 47039, 47041, 47043, 47044, 47048, 47051, 47055, 4705, 47060, 47061, 47063, 47071, 47072, 47073, 47077, 47082, 47083, 47090, 47096, 47107, 47112, 47013, 47117, 47118, 47124, 47130 और रोल नंबर एएमबी/पीएएल/सीएल/ 27011 9/ आरएजे/ 47075 शामिल हैं।

लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थी 26 फरवरी को भर्ती कार्यालय पालमपुर में दसवीं और जमा दो प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, दो फोटो ऑनलाइन हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र, दो फोटो कॉपी ऑनलाइन डोगरा श्रेणी प्रमाण पत्र, दो कॉपी ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र, दो कॉपी ऑनलाइन करेक्टर प्रमाण पत्र, सिख,
विज्ञापन


गोरखा या मुस्लिम समुदाय हो तो दो फोटो कॉपी ऑनलाइन, किसी एनआईओएस के पढ़ाई की है तो दो फोटो कॉपी टीसी प्रमाणपत्र ऑनलाइन और हिमाचल बोर्ड का सत्यापित प्रमाणपत्र जमा करवाना होगा। अभ्यर्थी इसकी जानकारी सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर भी देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें