फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईटीआई जवाली में 25 को होगा कैंपस इंटरव्यू

Tue, 18 Aug 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। शहीद सुरेंद्र सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जवाली में 25 अगस्त को वर्धमान ऑपरेल्स गारमेंट्स यूनिट लुधियाना की ओर से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि कंपनी 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं पास तथा ड्रेस मेकिंग, स्विंग टेक्नोलॉजी व फैशन टेक्नोलॉजी डिप्लोमा धारक युवक-युवतियों का चयन करेगी।
विज्ञापन

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से आवास व भोजन सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। 13,486 रुपये से 16,700 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 25 अगस्त को सुबह 10 बजे से पहले सभी आवश्यक प्रमाण पत्र, अंक पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संस्थान परिसर में उपस्थित हों। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें