फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: निजी ट्रेड फेयर के खिलाफ कारोबारी लामबंद

विज्ञापन
एसडीएम फतेहपुर को ज्ञापन सौंपने देने पहुंचे व्यापार मंडल रैहन के पदाधिकारी व दुकानदार। । स्रोत:
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। रैहन कस्बे में प्रस्तावित निजी ट्रेड फेयर को लेकर स्थानीय व्यापारी लामबंद हो गए हैं। रैहन राजा राम व्यापार मंडल के प्रधान चेतन चंबियाल के नेतृत्व में व्यापारी एसडीएम फतेहपुर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। आपदा प्रबंधन कार्यों में व्यस्त होने के कारण एसडीएम ने फोन पर ही व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बाहरी राज्यों से आने वाले फेयर आयोजक न तो जीएसटी जमा करवाते हैं और न ही अन्य कानूनी दायित्व निभाते हैं, जबकि स्थानीय व्यापारी नियमित टैक्स अदा करते हैं। उनका कहना है कि मेले में न तो पार्किंग की सुविधा होती है और न ही शौचालय की। इससे जनता और दुकानदार दोनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं, सड़कों पर लगातार दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय व्यापारी सोम दत्त, उमेश, शिंपू, रामपाल, अनिल समेत अन्य ने कहा कि इस तरह के ट्रेड फेयर से उनका धंधा चौपट हो जाता है और परिवार की रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ता है। सरकारी नियम हम पर लागू होते हैं, लेकिन इनके लिए कोई कानून नहीं। न पार्किंग, न शौचालय होने से जनता और व्यापार दोनों प्रभावित होते हैं। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द सुनवाई नहीं की तो वे धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें