फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विधायक कमलेश ने बैह और ढौंटा में सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने ग्राम पंचायत बैह और ढौंटा का दौरा कर मणिमहेश से सकुशल लौटे श्रद्धालुओं का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से वार्तालाप भी किया और उनकी समस्याओं को सुना। कांग्रेस विधायक ने बताया कि इस पंचायत को विभिन्न विकास कार्यों के लिए 12 लाख रुपए से अधिक की राशि जारी की गई है। उन्होंने अधिकारियों को इस राशि को शीघ्र खर्च करने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही,उन्होंने बरसात के कारण घरों और पशुशालाओं को हुए नुकसान की रिपोर्ट प्रशासन को भेजने को कहा। दोपहर के बाद विधायक ने ढौंटा पंचायत का दौरा किया। यहां उन्होंने स्वयं बरसात से क्षतिग्रस्त हुए घरों और पशुशालाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे। विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बरसात के कारण बंद हुए तीन नालों और खड्डों में आई बाढ़ से अवरुद्ध हुए रास्तों का भी जायजा लिया। कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं और देहरा में बड़े-बड़े दफ्तरों की स्थापना की जा रही है। इस मौके पर बैह पंचायत के प्रधान गंधर्व सिंह, उपप्रधान जीत सिंह, ढौंटा पंचायत के प्रधान होशियार सिंह, वरिष्ठ समाज सेवी रामपाल, अजय कुमार, रजत शर्मा और उपप्रधान जीत सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें