फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बडूखर से धर्मशाला रूट पर बस बंद, लोग परेशान

Wed, 08 Jan 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के अंतर्गत बडूखर से धर्मशाला वाया फतेहपुर रूट पर जाने वाली निजी बस पिछले लंबे समय से बंद है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विद्यार्थी भी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। पंचायत भाटियां के प्रधान सतीश कुमार और उप-प्रधान पूर्ण चंद ने बताया यह निजी बस उनके क्षेत्र भटोली से सुबह करीब सात बजे निकलती थी।
इसमें ज्यादातर स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और जिला मुख्यालय धर्मशाला जाने वाले लोग सफर करते थे। पिछले लगभग एक साल से यह बस बंद है, जिससे इस बस में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने संबंधित विभाग और सरकार से अपील की है कि इस बस के समय पर रूट पर सरकारी बस चलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें