फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मझीण के विद्यार्थियों ने जानी तेलंगाना की संस्कृति

Wed, 08 Jan 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राजकीय डिग्री कॉलेज मझीण के छह विद्यार्थियों और सहायक प्राध्यापक वाणिज्य डॉ. नीलम ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत तेलंगाना के हैदराबाद के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आधुनिक स्थलों का भ्रमण किया। इनमें सालारजंग संग्रहालय, गोलकुंडा किला, टी-हब, स्टेच्यू ऑफ इक्वेलिटी, रामोजी फिल्म सिटी और गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी शामिल हैं।
विज्ञापन

इन स्थलों ने भारतीय संस्कृति, प्रौद्योगिकी और प्रगति की गहराई से समझ को बढ़ावा दिया। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत युवा संगम फेज-5 का आयोजन एनआईटी हमीरपुर की ओर से 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों के 42 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। राजकीय डिग्री कॉलेज मझीण के इन विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में भाग लेने और समन्वयक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ।
यह उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज के प्रयासों और प्रभावी नेतृत्व के कारण संभव हो सकी। इस कार्यक्रम ने हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के बीच सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ किया और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को सार्थक रूप से प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें