फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खूनी मोड़ पर 35 श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में लटकी, चीखपुकार मची

Tue, 24 Mar 2026 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ढलियारा के खूनी मोड़ पर हादसे के बाद  मिट्टी के ढेर से रूकी बस।स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। नेशनल हाईवे-503 पर ढलियारा के पास खूनी मोड़ पर बड़ा हादसा होने से बच गया। सोमवार शाम पंजाब के कपूरथला से मां ज्वालाजी के दर्शन के लिए आ रही श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस अनियंत्रित हो गई। बस रोलिंग क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए खाई की तरफ निकल गई, लेकिन सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर पर जाकर अटकी।
विज्ञापन

इससे बस में सवार करीब 35 श्रद्धालुओं की सांसें हलक में अटक गईं, जिन्हें बाद में सुरक्षित निकाला गया। जानकारी के अनुसार बस ढलियारा की ढलान से गुजर रही थी। इसी दौरान तीखे मोड़ पर चालक अचानक संतुलन खो बैठा। बस रफ्तार और ढलान के कारण वह सीधे बैरियर से जा टकराई। हादसे के वक्त बस का आधा हिस्सा हवा में लटक गया।
सूचना मिलते ही देहरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस अब हादसे के तकनीकी कारणों और चालक की लापरवाही की जांच कर रही है।
विज्ञापन

15 साल, 50 हादसे और 40 मौतें: सफेद हाथी साबित हुए सुरक्षा इंतजाम
ढलियारा का यह खूनी मोड़ पिछले डेढ़ दशक से प्रशासन के लिए चुनौती और जनता के लिए खौफ का पर्याय बना हुआ है। सरकारी आंकड़ों और स्थानीय रिकॉर्ड के अनुसार पिछले 15 वर्षों में इस ब्लैक स्पॉट पर 50 से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 40 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं। बार-बार होते हादसों के बावजूद यह सुरक्षा इंतजाम ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं। यहां लगाए गए रोलिंग क्रैश बैरियर इतने कमजोर हैं कि वे भारी वाहनों का दबाव नहीं झेल पाते। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि यहां चेतावनी बोर्ड और गति अवरोध लगाए जाएं, ताकि हादसे कम हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें