इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत पंचायत डैंक्वां में बीती रात रामलीला देखने गए एक युवक की मोटरसाइकिल को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इससे मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई।
पीड़ित दिलावर सिंह पुत्र प्रकाश सिंह ने बताया कि बीती रात वह अपने बच्चों के साथ रामलीला देखने गया था। अपनी मोटरसाइकिल दुकानों के पास खड़ी करके वह चला गया, लेकिन जब वह रामलीला देखने के बाद घर जाने लगा तो उसकी बाइक को जलते हुए पाया।
स्थानीय निवासी प्रशांत सिंह बंदराल ने बताया कि जहां इस मोटरसाइकिल को आग लगी है, वहां अवैध तरीके से देशी शराब बेची जाती है। हो सकता है कि किसी शराबी ने इस कार्य को अंजाम दिया हो। पुलिस को भी कई बार इस विषय में शिकायत दी है कि इस जगह पर शराब की बिक्री की जाती है, लेकिन शराब बेचने वालों पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। वह अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वह आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।