फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बुमरो-बुमरो... गीत पर पाहड़ा स्कूल में मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पाहड़ा में वार्षिक समारोह मनाया गया। इसमें प्रदेश कृषि सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर खूब समा बांधा। नव्या और मनित ने स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। ईश्वर वंदना पर सेजल व महक ने क्लासिकल नृत्य किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बुमरो...बुमरो... गीत की प्रस्तुति देकर दूसरी कक्षा के बच्चों शानवी, दिव्यांशी, मुस्कान, इशिका, ईष्त, अर्णव, आयांश, दिव्यांश और हर्ष ने खूब समां बांधा। मेरे देश की धरती सोना उगले, पंजाबी गिद्दा व झमाकड़ा पर रुपाली, आयना, तनीशा, कृतिका व सहेलियों ने शानदार प्रस्तुति दी। साथ ही मुख्यातिथि ने स्कूल में अव्वल रहने वाले रितिका, सुष्मिता, निक्षय, मीनाक्षी, दिव्या ज्योति, मोहित कुमार, आर्यन पंजोरिया, राहुल कुमार, प्रीतिका, नितिन कुमार, शिवानी, रिया, मुस्कान, समीक्षा, मुस्कान, प्रिया भारती सहित अन्य बच्चों को सम्मानित किया। इससे पहले स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य योगिता सेठी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर मुख्यातिथि संजय सिंह चौहान का स्वागत किया। चौहान ने कहा कि शिक्षक किताबी शिक्षा के साथ बच्चों को नैतिक शिक्षा का भी ज्ञान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें