फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में सकारात्मकता का संदेश देता है बौद्ध धर्म : डोलमा सेरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। निर्वासित तिब्बती संसद की उपाध्यक्ष डोलमा सेरिंग ने कहा कि बौद्ध धर्म आज की नकारात्मकता भरी दुनिया में सकारात्मकता, निष्पक्ष एकता और आत्म-परिवर्तन का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बौद्ध दर्शन न केवल समाज में सद्भाव निर्माण करता है, बल्कि जीवन को सार्थक दिशा देने की प्रेरणा भी देता है।
विज्ञापन

शिरीष रामटेके के नेतृत्व में पहुंचे आंबेडकरवादी प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को निर्वासित तिब्बती संसद का दौरा किया और उपाध्यक्ष डोलमा सेरिंग तथा स्थायी समिति के सदस्यों से मुलाकात की। बैठक में दोनों पक्षों ने परिचय साझा करते हुए आपसी मूल्यों, सामाजिक उद्देश्यों, आगे की परियोजनाओं और कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
डोलमा सेरिंग ने प्रतिनिधिमंडल को दलाई लामा से विशेष दर्शन प्राप्त होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि निर्वासन में तिब्बती लोकतंत्र, तिब्बती भाषा, संस्कृति और धर्म के संरक्षण का श्रेय परम पावन दलाई लामा की दृष्टि और आशीर्वाद को जाता है। उन्होंने चीन की दमनकारी नीतियों के बीच तिब्बत में उत्पन्न चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल को तिब्बती संसद भवन का भ्रमण भी करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें