फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अंग्रेजों के जमाने के बॉय स्कूल धर्मशाला की होगी अपनी वेबसाइट

Sat, 16 Nov 2024 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। अंग्रेजों के शासनकाल के समय में शुरू हुआ राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मशाला 2026 में अपने 100 साल पूरे कर लेगा। 100 वर्ष पूरे करने वाले विद्यालय की अपनी वेबसाइट भी साइट बनाई जा रही है। इसमें पूर्व में रहे प्रधानाचार्य और विद्यार्थियों की भी जानकारी अपलोड करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य और स्टॉफ ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं पूर्व के रिकॉर्ड को भी एकत्रित किया जा रहा है। वर्ष 1926 में अंग्रेजी हुकुमत के समय इस विद्यालय को शुरू किया गया था। जहां पर भारतीय बच्चों को पढ़ने का मौका मिला था। आजादी के बाद हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला का बॉय स्कूल ऐसे गिने चुने स्कूलों में शामिल था जहां दूर-दूर से बच्चे पढ़ने को आते थे।
यहां से शिक्षा ग्रहण कर कई विद्यार्थियों भारतीय सेना सहित अन्य प्रशासनिक पदों और राजनीति में बड़े पदों पर पहुंच गए हैं। वहीं कई विद्यार्थी विदेशों में अच्छे पदों पर काम कर रहे है। इस बारे में अमेरिका में रह रहे स्कूल के पूर्व विद्यार्थी ने धर्मशाला आने पर स्कूल के प्रधानाचार्य से मुलाकात कर स्कूल से जुड़ी पुरानी यादों को साझा किया। उन्होंने स्कूल में एंडवास लाइब्रेरी बनाने में सहयोग करने की भी इच्छा जताई।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य यशपाल मनकोटिया ने कहा कि वर्ष 2026 में शुरू हुए बॉय स्कूल के 2026 में 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे। स्कूल की बेवसाइट भी तैयार की जा रही है, जिसे एक माह के भीतर लांच कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे पिता भी यहां पढ़े हैं। इस स्कूल का इतिहास पुराना है, जिसे एकत्रित कर वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा पुराने विद्यार्थियों से भी स्कूल की जानकारी ली जा रही है।


स्कूल की ओएसए गठित करने की भी तैयारी
अंग्रेजों के जमाने के बॉय स्कूल धर्मशाला की ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन गठित करने की भी तैयारी चल रही है। इसमें पुराने विद्यार्थियों को भी जोड़ा जा रहा है। स्कूल में पढ़ चुके कई विद्यार्थी कई बड़े पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, कई विद्यार्थी विधायक से लेकर सांसद भी बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें