फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टऊ-चोला-बनगोटू मार्ग पर 2.75 करोड़ से बन रहा पुल, 30 फीसदी काम पूरा

Mon, 19 Oct 2026 02:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। क्षेत्र के टऊ-चोला-बनगोटू मार्ग पर 2.75 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। करीब 40 मीटर लंबे इस पुल का 30 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है और निर्माण कार्य ने अब गति पकड़ ली है। पुल बनने से क्षेत्र की दर्जन भर पंचायतों के हजारों लोगों और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पुल के अभाव में स्थानीय लोगों को आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बरसात के मौसम में आवाजाही चुनौतीपूर्ण हो जाती है। पुल का निर्माण पूरा होने से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और वाहन चालकों को भी मार्ग पर सफर करने में आसानी होगी।
पुल बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को अपने दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही, टऊ-चोला-बनगोटू मार्ग पर यातायात व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी त्रिलोक चंद, अमर सिंह, नत्थू राम, परवेश कुमार, अमन, सरोज, कांता देवी, रजनी देवी, बबली कुमारी, ऊषा और रमना को उम्मीद है कि पुल का निर्माण जल्द पूरा होगा और उन्हें लंबे समय से पेश आ रही आवागमन संबंधी दिक्कतों से निजात मिलेगी।


बरसात के कारण पुल का निर्माण कार्य धीमा पड़ गया था, लेकिन अब बरसात समाप्त होने के बाद काम ने रफ्तार पकड़ ली है। करीब 40 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण पर 2.75 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पुल बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

-शुभंक शर्मा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी धर्मशाला मंडल-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें