फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्तनपान नवजात को स्वस्थ जीवन देने का सबसे सुरक्षित माध्यम : डॉ. मिलाप

Thu, 06 Aug 2026 08:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के बाल रोग विभाग की ओर से विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सप्ताहभर चले इन कार्यक्रमों के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और स्तनपान के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की गईं।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने कहा कि स्तनपान नवजात को स्वस्थ जीवन देने का सबसे सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि संस्थान हर मां को सफल स्तनपान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा शर्मा ने कहा कि स्तनपान केवल मां की नहीं, बल्कि पूरे परिवार, स्वास्थ्य कर्मियों और समाज की साझा जिम्मेदारी है। सही परामर्श और सहयोग से हर मां सफलतापूर्वक स्तनपान करा सकती है। उन्होंने प्रत्येक नवजात को जीवन की सर्वोत्तम पोषणीय शुरुआत दिलाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें