फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने मांगी ओपीएस की बहाली

Thu, 06 Aug 2026 08:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत कर्मचारी यूनियन के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी अश्विनी ठाकुर ने वीरवार को नूरपुर में पूर्व विधायक अजय महाजन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें बिजली बोर्ड कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि बिजली बोर्ड के कर्मचारी विषम परिस्थितियों में भी दिन-रात प्रदेश में बिजली आपूर्ति सुचारु रख रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें ओपीएस का लाभ नहीं मिला है। यूनियन का कहना है कि वर्तमान पेंशन व्यवस्था से कर्मचारियों में सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
यूनियन ने मुख्यमंत्री से अन्य विभागों की तर्ज पर बिजली बोर्ड में भी ओपीएस लागू करने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। साथ ही पूर्व विधायक अजय महाजन से भी इस मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने की अपील की गई। इस दौरान विद्युत पेंशनर फोरम नूरपुर इकाई के सचिव अरुण सहोत्रा, राज कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, सचिव बबलू, संगठन सचिव कर्ण और जोनल सचिव रवि सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें