फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने ज्वालामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Tue, 08 Sep 2026 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में हवन करते भाजपा के संगठन महामंत्री के. सिद्धार्थन और अन्य। - संवाद
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। भाजपा के संगठन महामंत्री के. सिद्धार्थन ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर पहुंचकर मां ज्वाला की पावन ज्योति के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने पर पुजारी हिमांशु भूषण और विभु शर्मा ने उन्हें विधिवत पूजा करवाई तथा माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सिद्धार्थन ने मंदिर परिसर स्थित शयन भवन, योगिनी कुंड और मोदी भवन के दर्शन करने के साथ ही शक्तिपीठ के धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मंदिर में आयोजित हवन यज्ञ में पूर्णाहूति डालकर देश और प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, भाजपा जिला देहरा अध्यक्ष अजय खट्टा, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया, जिला प्रभारी राजेश ठाकुर, राहुल डोगरा, रामस्वरूप शास्त्री और पूजा डोगर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें